स्कूल प्रांगण में किया पौधरोपण, बच्चों की सुविधा के लिए इन्वार्टर दिया दान

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। रोटरी क्लब साहिबाबाद द्वारा शनिवार को पटेल मार्ग स्थित दयानंद बाल विद्या मंदिर स्कूल प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। साथ ही बच्चों की सुविधा के लिए 2000 वाट का एक इन्वर्टर और दो बैट्रींयों दान दी गईं।
कार्यक्रम में के मुख्य अतिथि रोटेरियन प्रशांत राज शर्मा, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 3012 तथा योगाचार्य राकेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ ओ. पी. अग्रवाल, तेजपाल सिंह, रोटरी क्लब साहिबाबाद के अध्यक्ष रोटेरियन वीरेंद्र सिंह, विभा सिंह, अरुण शर्मा, वीणा शर्मा, अश्विनी कुमार, शलभ अग्रवाल, तरु अग्रवाल, आरपी महेश्वरी, पूजा गुप्ता तथा पुनीत गुप्ता के साथ-साथ रोट्रेक्ट क्लब के अध्यक्ष हर्षदीप एवं उनकी टीम मौजूद रही। प्रधानाध्यापिका श्रीमती शोभा माथुर ने सभी का धन्यवाद किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*