महिला उन्नति संस्था ने रीता बघेल को नियुक्त किया हाथरस का जिलाध्यक्ष

hathras ke pdadhikari

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
– धर्मवीर सिंह जिला प्रभारी, देवेन्द्र बघेल महासचिव और योगेश कुमार जिला सचिव नियुक्त
हाथरस। महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रयासरत सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) लगातार संस्था का विस्तार कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को संस्था ने उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में कार्यकारणी का गठन करते हुए रीता बघेल को हाथरस का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इनके अलावा धर्मवीर सिंह बघेल को जिला प्रभारी, देवेन्द्र बघेल को महासचिव और योगेश कुमार को जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया है।
महिला उन्नति संस्था (भारत) के संस्थापक डॉ. राहुल वर्मा ने इस मौके पर कहा कि किसी भी समाज के विकास के लिए महिलाओं का शिक्षित एवं आत्मनिर्भर होना जरूरी है। इसके लिए महिलाओं को जागरूक बेहद आवश्यक है और यह कार्य महिला उन्नति संस्था बाखूबी कर रही है। साथ ही उसके कार्यकर्ता लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए जरूरी है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए और संस्था इस दिशा में हरसम्भव प्रयास कर रही है।
डॉ राहुल वर्मा ने कहा कि सक्षम और समाजसेवा की भावना से ओतप्रोत लोगों को पूरे भारत में जोड़ा जा रहा है, ताकि एक मजबूत टीम तैयार की जा सके और महिलाओं की आवाज को पूरी मजबूती के साथ उठाया जा सके। वहीं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रीता बघेल ने संस्था का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संस्था को आगे ले जाएंगी। महिलाओं और बच्चियों की आवाज़ बुलंद करेंगी। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय माहसचिव अनिल भाटी, दिल्ली प्रदेश के प्रभारी नरेश वर्मा, प्रदेश सचिव डॉ. ओमवीर बघेल, विजय तवर आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*