मकर संक्रांति पर गंगा न्यूज फाउंडेशन ने वितरित की खिचड़ी

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। विजय नगर में सामाजिक संस्था ‘गंगा न्यूज फाउंडेशन’ ने मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। रेलवे रोड स्थित टीबी सेंटर पर सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तक फाउंडेशन के पदाधिकारी और सदस्य खिचड़ी का वितरण करते रहे, जिसमें पत्रकारों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सैंकड़ों राहगीरों ने खिचड़ी का प्रसाद खाया।
‘गंगा न्यूज फाउंडेशन’ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार इस अवसर पर मौजूद रहे। आज उनकी वैवाहिक वर्षगांठ भी थी। जहां समाज के तमाम लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं, वहीं डॉ अशोक ने मकर संक्रांति पर सभी के लिए सुख-समृद्धि व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। सर्वप्रथम उन्होंने 11 बजे कन्याओं को तिल, गुड़, चावल और अन्न आदि का दान किया। इसके बाद खिचड़ी का वितरण शुरू किया गया।
प्रसाद लेने वालों का तांता लगा रहा। संस्था के सदस्यों ने बड़ी संख्या में लोगों को खिचड़ी वितरित कर धर्म लाभ कमाया। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नरेश राजपूत, राष्ट्रीय संयोजक डॉ वीके सक्सेना, राष्ट्रीय महासचिव नरेश कुमार शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ गीता, राष्ट्रीय विधि सचिव सतपाल सिंह एडवोकेट, राष्ट्रीय सचिव गौरव आनंद प्रधान, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिशांत कुमार, प्रदेश सचिव राजकुमार, समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार डॉ जितेन्द्र बच्चन, पत्रकार सोबरन सिंह, मुकेश गुप्ता, संजीव पांडेय, सुधीर रस्तोगी, कई समाजसेवी व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*