राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
मुजफ्फरपुर। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा द्वारा बिहार प्रभारी रमेश प्रसाद श्रीवास्तव के निर्देशन में 50 जरूरमंदों को कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चितरंजन सिन्हा ने की। कड़के की ठंडक में समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारी मोतीपुर प्रखंड के ब्रह्मपुर कर्मन ग्राम तथा सरैया प्रखंड के मड़वन भोज ग्राम में असहाय निशक्त एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण किया।
10 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में चितरंजन सिंह कनक, प्रेम कुमार वर्मा, श्री मधु मंगल ठाकुर, रमेश प्रसाद श्रीवास्तव, उमानाथ सिंह, विपिन कुमारी सिंह, अंबर कुमार पूर्व सरपंच, बरहमपुर कर्मन के पूर्व मुखिया राजू साहू तथा वार्ड सदस्य संदीप कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply