राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
पुणे। महाराष्ट्र के सुप्रसिद्ध प्रवचनकर्ता, समाजसेवक, दिव्यांग जन सेवक, वृक्षमित्र डॉक्टर रवींद्र भोले को वडोदरा (गुजरात) में एक सामाजिक संस्था ने ‘सरदार वल्लभाई पटेल दिव्य रत्न अवॉर्ड’ से सन्मानित किया है। यह कार्यक्रम रविवार, 7 दिसंबर को गायत्री विकलांग मानव मंडल वडोदरा की संस्थापक श्रीमती रुक्मिणी देवी माहेश्वरी द्वारा आयोजित किया गया था। मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती मनीषाबेन वकील रहीं।
डॉक्टर रवींद्र भोले के अनुसार, उन्हें श्रीमती मनीषा बेन वकील मंत्री महिला व बालकल्याण विकास, संसद सदस्य हिमांग जोशी, बालकृष्ण शुक्ला विधायक, गिरीश भाई माहेश्वरी, धर्मेंद्र बापू विधायक, विधायक महेश पटेल अधिकारी, अरुण महेश बाबू नगर आयुक्त के करकमलों द्वारा अवार्ड प्रदान किया गया।
इस अवसर पर संस्था द्वारा कुल 108 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मेयर श्रीमती पिंकीबेन, कलक्टर अनिल कुमार धमोलिया, पुलिस कमिश्नर नरसिम्हा कोमर, नगर आयुक्त अरुण महेश, आईपीएस श्रीमती लीना पाटिल, गायत्री परिवार के गरीश पटेल, समाज सुरक्षा अधिकारी महेश पटेल और अतिथि के तौर पर रामगोपाल मूदड़ा, गिरीश भाई माहेश्वरी, बाबूभाई सी पटेल, मितेशभाई पटेल, रमेशभाई भूतड़ा, पूर्व सांसद रंजनबेन भट्ट, विजयभाई शाह, ललितभाई शाह, डॉ राजेश कोरांट, डॉ विजय शाह आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply