इरोज सम्पूर्णम सोसायटी में मनाया स्वतंत्रता दिवस

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। इरोज सम्पूर्णम सोसायटी में स्वतंत्रता के अवसर पर तिरंगा फराया गया। सोसायटी के अध्यक्ष दीपांकर कुमार ने चौथी बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष नवनीत जुनेजा, सेक्रेटरी सरिता तिवारी, कोषाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार साहनी एवं अन्य कार्यकारी सदस्य के साथ-साथ स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। सुरक्षकर्मियों द्वारा परेड की गई। बच्चों ने देशभक्ति के गीत गए और नृत्य किया। वीर भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और रानी लक्ष्मी बाई की वेशभूषा में बच्चों को देखकर स्थानीय लोग बहुत प्रसन्न हुए। सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड्स और अन्य कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*