गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा ने मनाया चतुर्थ वार्षिकोत्सव, कई हस्तियां सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। सामाजिक एकता और समरसता के लिए प्रयासरत कायस्थों की संस्था ‘गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा’ द्वारा चतुर्थ वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संगत-पंगत, कर्मठ चित्रांश पहचान और सम्मान का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा, विशिष्ट अतिथि अखिल भारत हिन्दू महासभा के अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व भाजपा नेता मनोज सक्सेना ने फीता काटकर किया।
रविवार, 18 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में भोपाल के पूर्व लोकसभा सांसद आलोक संजर, भाजपा नेत्री नीरा शास्त्री, आईपीएस उदय सहाय, अनुपम सहाय, अशोक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। संस्था के मुख्य संयोजक अनुरंजन श्रीवास्तव के अनुसार सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। मंच संचालन डॉ अनंदीता सिन्हा एवं सुयश प्रसाद ने किया। समाज के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित करने वाले बुजुर्ग दंपति, मेधावी छात्र-छात्राओं एवं अन्य हस्तियों को सम्मानित किया गया।
संस्था के संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य चित्रांश समाज में क्रियाशीलता, एकजुटता एवं भाईचारा बढ़ाना है। कार्यक्रम में गाजियाबाद कायस्थ डाइरेक्ट्री-2022 का विमोचन किया गया। साथ ही जरूरतमंदों को इमर्जेन्सी में रक्तदान करने वाली एक नई व्यवस्था ‘कायस्थ रक्तवीर’ की घोषणा की गई। कार्यक्रम में श्रीमती रत्ना सिन्हा राष्ट्रीय संयोजक संगत पंगत, डॉ रेनू वर्मा, कमलेश कर्ण, विकल कुलश्रेष्ठ, प्रशांत सिन्हा, कुलदीप बरतरिया, पुनीत सक्सेना, राहुल प्रकाश, राकेश अम्बष्ट, विजय सक्सेना, सुनील सक्सेना, राजेश श्रीवास्तव, सुशील सक्सेना, रंजन श्रीवास्तव, अनिल सिन्हा, डीके श्रीवास्तव, विधान श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव एवं रोमी माथुर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*