राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। एसपी ग्रामीण टीम थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के बाद 22 लाख की पेट्रोल पंप लूट मामले के मुख्य आरोपी व 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पास से एक तमंचा और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ दिल्ली, गाजियाबाद व अन्य जनपदों में एक दर्जन से अधिक चोरी, लूट व हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। इसका एक साथ मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस उसे तलाश रही है।
पुलिस के अनुसार 28 मार्च 2022 को अरिहंत पेट्रोल पंप मसूरी के कर्मचारी नकदी जमा करने के लिए एचडीएफसी बैंक गोविंदपुरम जा रहे थे। तभी बदमाशों ने सरेआम फायरिंग कर 22 लाख रुपये लूट लिए। उसके बाद पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है। आज 15 मई की सुबह पुलिस को पता चला कि बंथला नहर बंद फाटक की तरफ जाने वाले रोड पर घटना में शामिल बदमाश किसी और लूट को अंजाम देने वाले है। तुरंत एसपी ग्रामीण टीम व लोनी बॉर्डर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहां बदमाशों ने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। एक बदमश के पैर में गोली लग गई। वह राजीव गार्डन लोनी गाजियाबाद का रहने वाला है और उसका नाम उसका नाम अभियुक्त नंदू उर्फ रंजीत पुत्र देबी सिंह है। इसका एक अन्य साथी संजय उर्फ काला फरार होने में कामयाब रहा। लेकिन दो अन्य साथी मुकेश और सुंदर इससे पहले गिरफ्तार हो चुके हैं और जेल में हैं। साथ ही उनसे पेट्रोल पंप लूट की धनराशि भी बरामद हो चुकी है।


Leave a Reply