राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
गाजियाबाद। एक स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण के लिए आधुनिक और अच्छे अस्पताल होना अत्यंत आवश्यक हैं, जो नागरिकों को सुलभ व उन्नत चिकित्सा सुविधाएँ प्रदान कर सकें। और इस मामले में दिल्ली एनसीआर के क्षेत्र में गाजियाबाद का फ्लोरेस अस्पताल स्वस्थ दायित्वों का पूर्ण निर्वाह कर रहा है। उच्च गुणवत्ता के साथ बीमारी से लोगों का बचाव करना और उन्हें बेहतर इलाज देना फ्लोरेस अस्पताल के डॉक्टरों की पहली प्राथमिकता है।
गाजियाबाद में जी ब्लॉक प्रताप विहार स्थित अत्याधुनिक 100 बेड वाले फ्लोरेस अस्पताल ने कोविड के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की सेवा की और उनकी जान बचाई।सबसे अच्छी बात यह है कि इस अत्याधुनिक स्वास्थ्य संस्थान में एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल के निदेशक डॉ. एम. के. सिंह कहते हैं, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश की स्वास्थ्य व्यवस्था ने नया रूप लिया है। पहले स्वास्थ्य गरीबों के लिए चिंता का विषय था, आज हर व्यक्ति को उपचार मिल रहा है।“
डॉ. एम. के. सिंह ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि सरकार की तरफ से आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से देश के 10 करोड़ परिवारों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये स्वास्थ्य बीमा का कवच दिया गया है, और 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिक इसमें शामिल हैं। फ्लोरेस अस्पताल में न केवल आयुष्मान भारत, बल्कि अन्य निजी बीमा पैनल (TPA) और सरकारी पैनलों जैसे रेलवे आदि की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि फ्लोरेस अस्पताल आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं, जैसे 24×7 आईसीयू, उन्नत सर्जिकल थिएटर और विशेषज्ञ डॉक्टर, मरीजों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करता है। 24 घंटे नर्सिंग स्टाफ और व्यक्तिगत ध्यान के साथ यह संस्थान हमेशा मरीजों को प्राथमिकता देता है। यहां के अनुभवी डॉक्टर, नर्स, और तकनीशियन 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं, जो जटिल मामलों और आपातकालीन स्थितियों का भी प्रबंधन संभालते हैं।
डॉ. एम. के. सिंह कहते हैं, किसी भी बीमारी के लिए सटीक निदान और उपचार के लिए MRI, CT स्कैन और आधुनिक सर्जिकल थिएटर जैसे उपकरणों की उपलब्धता आवश्यक है और फ्लोरेस अस्पताल में यह सब उपलब्ध है। मरीजों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर, वॉकर और आरामदायक कमरों के अलावा मरीजों की सुरक्षा के लिए कर्मचारी हर समय सहायता के लिए उपस्थित रहते हैं। उच्च गुणवत्ता के तहत संक्रमण को कम करने के लिए अस्पताल में साफ-सफाई और स्वच्छ वातावरण को तरजीह दी जाती है। आहार विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपिस्ट और परामर्शदाताओं की भी यहां सेवा ली जाती हैं।
सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवा का लक्ष्य :
फ्लोरेस हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. गौरव गुप्ता बताते हैं, इस अस्पताल की स्थापना का एक ही लक्ष्य था– सभी के लिए सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवा। इसी उद्देश्य से प्रेरित होकर डॉ. एम.के. सिंह और डॉ. गौरव गुप्ता ने वर्ष 2016 में फ्लोरेस अस्पताल की नींव रखी। आज यह अस्पताल सभी प्रकार की चिकित्सा आपात स्थितियों और आघात के मामलों को संभालने के लिए सुसज्जित है। अत्याधुनिक जीवन रक्षक उपकरणों, प्रशिक्षित आपातकालीन चिकित्सकों और एम्बुलेंस सहायता के साथ, हम सबसे महत्वपूर्ण समय पर तत्काल और प्रभावी देखभाल सुनिश्चित करने में सक्षम हैं।
फ्लोरेस अस्पताल में प्रसवपूर्व देखभाल से लेकर प्रसव और प्रसवोत्तर सहायता तक, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी संपूर्ण सेवाएं प्रदान की जाती हैं। यहां की अनुभवी प्रसूति विशेषज्ञ और बाल रोग विशेषज्ञ प्रत्येक परिवार के लिए सुरक्षित और सुखद प्रसव का अनुभव सुनिश्चित करते हैं। साथ ही निर्धारित दवाओं की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल द्वारा संचालित एक पूर्ण रूप से सुसज्जित फार्मेसी भी है। मरीज अस्पताल परिसर से बाहर गए बिना ही आसानी से यहां से असली दवाइयाँ प्राप्त कर सकते हैं।
फ्लोरेस हॉस्पिटल के स्वास्थ्य दावे की पुष्टि :
फ्लोरेस हॉस्पिटल के स्वास्थ्य दावे की पुष्टि समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व देश के वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन भी करते हैं। वह कहते हैं, “ फ्लोरेस अस्पताल द्वारा स्वास्थ्य सेवा के लिए रोगी-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने पर गर्व है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि प्रत्येक रोगी को उनकी विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप व्यक्तिगत ध्यान और देखभाल मिले। वाकई यहां विशेषज्ञ टीम आपको सर्वोत्तम चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए मौजूद है, क्योंकि आपका स्वास्थ्य इनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।“
जितेन्द्र बच्चन ने पिछले दिनों फ्लोरेस अस्पताल को बहुत नजदीक से देखा और समझा है। वह अपने अनुभव को साझा करते हुए बताते हैं कि यह 100-बेड का एनएबीएच (NABH) मान्यता प्राप्त अस्पताल है, जो आपातकालीन सेवाएं, प्रसूति (Maternity), बाल रोग (Pediatrics), और विभिन्न सर्जरी (जैसे ब्रेन, कैंसर, डेंटल) प्रदान करता है। अस्पताल में आईसीयू (ICU), एनआईसीयू (NICU) और सीटी स्कैन (CT Scan) जैसी आधुनिक मशीनें उपलब्ध हैं। साथ ही प्रमुख सरकारी और निजी बीमा पैनलों (TPAs) के साथ जुड़ा हुआ है। दिल्ली एनसीआर का यह एक बेहतरीन अस्पातल है।


Leave a Reply