राशन की दुकानों पर अब मिलेगी रोजमर्रा की चीजें

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। राशन की दुकानों पर अब आम आदमी को राशन के साथ-साथ दूध, ब्रेड, मसाले, सौंदर्य प्रसाधन सामग्री, छाते और टॉर्च जैसी 35 जनउपयोगी वस्तुएं भी मिलेंगी। योगी सरकार ने बुधवार को इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके तहत और अनुपयोगी वस्तुएं भी राशन की दुकान पर मिल सकेंगी।
उचित दर की दुकानों से अब उक्त सामान के साथ गुड़, घी, नमकीन, पैक सूखे मेवे, पैक्ड मिठाई, दूध पाउडर, बच्चों के कपड़े (होजरी), राजमा, सोयाबीन, क्रीम, धूपबत्ती, कंघी, शीशा, झाड़ू, पोछा, ताला, रेनकोट बिकेगा। साथ ही वॉल हैंगर, डिटर्जेंट पाउडर, बर्तन धोने वाला बार, इलेक्ट्रॉनिक सामान, दीवार घड़ी, माचिस, नायलॉन और जूट की रस्सी, प्लास्टिक का पाइप (पानी वाला) और प्लास्टिक की बाल्टी, मग और छन्नी की बिक्री भी उचित दर विक्रेता कर सकेंगे। इसके साथ ही हैंडवॉश, बाथरूम क्लीनर और बेबी केयर उत्पाद जैसे डायपर, बेबी साबुन, मसाज तेल, वाइप्स और बॉडी लोशन भी मिलेंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*