राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। सौर उर्जा के क्षेत्र में गोल्डी सोलर एक कदम और आगे बढ़ गया है। बुधवार को इस कंपनी ने एशिया के सबसे बड़े रिन्यूएबल ऐलर्जी इंडिया (आरईआई) एक्स्पो 2023 के 16वें संस्करण में नवीनतम जी12 टॉपकॉन तकनीकी रूप से उन्नत सोलर पैनल HELOC® (हाई-ऐफशियेंसी लो ऑन कार्बन) प्लस सिरीज लांच किया। मुख्य अतिथि संसद भवन परिसर के पूर्व सुरक्षा निदेशक भुवन चंद्र जोशी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती हेमा भुवन जोशी भी उपस्थित रहीं।

ऊर्जा के लिए आदर्श विकल्प :
उल्लेखनीय है कि गोल्डी सोलर गुणवता के मामले में जहां भारत का सर्वाधिक चर्चित सोलर ब्रांड है, वहीं टॉपकॉन पहले टनल ऑक्साइड पैसिवेटेड कॉन्टैक्ट के नाम से जाना जाता था। यह तकनीक सौर ऊर्जा के क्षेत्र में गेम चेंजर है। यह पीईआरसी सोलर सेल्स के साथ टनल ऑक्साइड पैसिवेशन को पेयर करता है ताकि रिकॉम्मिबनेशन नुकसान घटे और क्षमता बढ़े। ऐफशियेंसी रेट पारंपरिक सोलर पैनल से बढ़कर हो रहे हैं। ऐसे में टॉपकॉन ज्यादा ऊर्जा के दोहन के लिए लागत–प्रभावी समाधान प्रस्तुत करती है। मैन्नयुफक्चरिंग प्रकियाओं में इसका निर्बाध इंटिग्रेशन और कार्यक्षमता वृद्धि इसे नवीकरणीय ऊर्जा के लिए आदर्श विकल्प बना देते हैं।
अत्यधिक आद्रता वाले इलाकों के लिए भी उपयोगी :
HELOC® प्लस सिरीज में नवीनतम जुड़ाव 132-सैल मॉड्यूल, एन-टाईप टॉपकॉन टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं और 705 wp तक का आउटपुट हासिल करते हैं। ये पैनल 22.70 प्रतिशत तक की उत्कृष्ट मॉड्यूल कन्वर्जन ऐफशियेंसी के साथ सौर क्षमता को पुन: परिभाषित करते हैं। ये असाधारण लागत प्रभावशीलता देते हैं। LCOE व BOS लागत को घटाते हैं और तेज पेबैक सुनिश्चित करते हैं। विशेष रूप से ये सोलर पैनल रेग्युलर मॉड्यूल के मुकाबले 10 से 30 प्रतिशत अतिरिक्त पावर गेन देते हैं। कम रोशनी (बदली छाई हो या कोहरा हो) के हालात में भी ये उम्दा काम करते हैं। इनकी वर्सेटिलिटी इन्हें विभित्र ऐप्लीकेशंस के लिए उपयुक्त बनाती है। BIPV से लेकर वर्टिकल इंस्टॉलेशन तक और यहां तक कि बदलते वातावरण में भी जैसे बर्फ के मैदान और अत्यधिक आद्रता वाले इलाकों के लिए भी यह उपयोगी है।

नवीनतम उन्नति की सुविधा देना प्रतिबद्धता :
4 अक्टूबर, 2023 को कंपनी के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक कैटन ईश्वर ढोलकिया ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि वह अत्याधुनिक प्लस सिरीज की लांचिग के अवसर पर बेहद रोमांचित हैं। उन्होंने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों पर दुनिया की निर्भरता निरंतर बढ़ रही है। इनोवेटिव टॉपकॉन टेक्नोलॉजी से युक्त है, ऐसे में हम बेहतरीन काम कर सकते हैं। गोल्डी सोलर में हमारी प्रतिबद्धता है। हमारी पूरी कोशिश है कि भारतीय और पश्चिमी बाजारों के बीच तकनीकी अंतर कम हो। हम यह भी सुनिश्रित कर रहे हैं कि स्थानीय ग्राहकों को नवीनतम उन्नति की सुविधा प्राप्त हो।
आंदोलन आगे बढ़ाने में अग्रसर :
कैटन ढोलकिया ने बताया कि हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। कंपनी कर्मचारियों के कल्याण एवं कौशल विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अनेक फायदे हैं, जिनके लिए हम लगातार आम लोगों को जागरूक करते हैं। सरकार की विभित्र नीतियां भी इस दिशा में जारी की गई हैं, जिसके मद्देनजर हम भी नवीकरणीय ऊर्जा आंदोलन को आगे बढ़ाने में लगातार अग्रसर और प्रतिबद्ध हैं।
बढ़ती मांग चुनौतीपूर्ण :
कंपनी के सह संस्थापक एवं निदेशक भरत भूट ने बताया कि मॉड्यूल गोल्डी सोलर के लिए तकनीकी उन्नति अहम है और हमारे लिए बाजार की बढ़ती मांग भी महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण है। इसके बावजूद कंपनी के रणनीतिकारों ने मौजूदा प्लस सिरीज की बेहतर प्रभावशाली 22.70 प्रतिशत दक्षता स्तर हासिल किया है।
स्मार्ट स्ट्रिंग इनवर्टरों की वामा ऑन–ग्रिड रेंज प्रदर्शित :
गोल्डी सोलर कंपनी के अनुसार उनकी तरफ से एक्सपो मार्ट में स्मार्ट स्ट्रिंग इनवर्टरों की वामा ऑन–ग्रिड रेंज बेहतरीन है। सिंगल–फज और थ्री–फज वेरियेंट में उपलब्ध ये सोलर इन्वर्टर उन्नत डीएसपी कंट्रोल टेक्नोलॉजी पर ऑपरेट करते हैं तथा क्रमश: 97.4 प्रतिशत एवं 98.6 प्रतिशत तक की क्षमता रखते हैं। इसके अलावा इन इन्वर्टरों में स्मार्ट लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले है। साथ ही इसमें वाईफाई/जीपीआरएस कनेक्किटविटी के जरिए रियल टाइम रिमोट मॉनिटरिंग की सुविधा है और पर्यावरण को किसी तरह नुकसान नहीं पहुंचाता।
सूरत में है कंपनी का मुख्यालय :
गोल्डी सोलर कंपनी के अनुसार यह भारत की मशहूर ब्रांड है। कंपनी आला दर्जे के फोटोवोल्टैक मॉड्यूल को प्रतिस्पर्धी कीमत पर निर्मित एवं ईपीसी सेवाएं प्रदान करती है। वर्ष 2011 में स्थापित इस कंपनी का मुख्यालय गुजरात के सूरत शहर में है और 20 से आधिक देशों में कई अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों को निर्यात करती है।


Leave a Reply