राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गोरखपुर। क्षेत्रीय प्रत्युत्तर केंद्र एनडीआरएफ द्वारा आज जनता इंटर कॉलेज में स्वच्छता अभियान चलाया गया। एनडीआरएफ के कमांडेंट मनोज शर्मा के निर्देशन और आरआरसी गोरखपुर के उप कमांडेंट प्रेम कुमार पासवान के नेतृत्व में इंस्पेक्टर सुधीर कुमार और टीम ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
सोमवार को जनता इंटर कालेज के सभी विद्यार्थियों को स्वच्छता अभियान के तहत यह संदेश दिया गया कि साफ-सफाई से विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है तथा सामुदायिक स्वच्छता से दूसरों को भी बीमारियों से दूर रखा जा सकता है। साथ ही स्वच्छता से पर्यावरण का भी बचाव होता है।
उल्लेखनीय है कि 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अभियान की पूरे देश में शुरुआत की थी। उसी कड़ी में स्वच्छ भारत अभियान लगातार जारी है। गोरखपुर में भी 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। स्वच्छता का पालन करना हमारा कर्तव्य है। हैंडवाश व मास्क का इस्तेमाल करने के प्रति भी बच्चों को जागरूक किया गया। यह भी बताया गया कि जहां-तहां न थूकें, प्लास्टिक का प्रयोग न करें और डस्टबिन का प्रयोग करें।
अभियान में हिस्सा लेने वालों में एनडीआरएफ के उप कमाडेट प्रेम कुमार पासवान, इंस्पेक्टर सुधीर कुमार, एसआई राम दयाल और अन्य रेस्क्यूर शामिल रहे। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य दीनदयाल (गुरुजी), प्रवक्ता श्रीमती शिखा चौधरी, सुरेंद्र सिंह, मोहम्मद कालीम, अशरफ खान, राकेश कुमार श्रीवास्तव, विष्णु देव सिंह, श्रीमती वीणा श्रीवास्तव, दयानंद सिंह, राजकुमार, विनीत कुमार श्रीवास्तव, आरती शर्मा आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply