राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। राष्ट्र को समर्पित संस्था ‘समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने महाकुंभ के दौरान बुधवार को हुई भगदड़ की घटना को ‘अत्यंत दुखद’ बताया है। उन्होंने इस हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले श्रद्धालुओं के प्रति गहरी संवेदना जताई है।
उल्लेखनीय है कि प्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र में बुधवार को मची भगदड़ में कुछ लोगों की मौत होने की खबर आ रही है और कई लोग घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या कितनी है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे इस कठिन समय में संयम और धैर्य से काम लें और शांतिपूर्वक अपनी तीर्थयात्रा संपन्न करें।
बच्चन ने हादसे में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए प्रदेश व केंद्र सरकार से कहा है कि वह बुधवार को हुए हादसे से सबक लेते हुए श्रद्धालुओं के रुकने, ठहरने, उनके खाना-पानी और अन्य सुविधाओं का विशेष प्रबंध करे।

Leave a Reply