पूजा भारद्वाज की पुस्तक ‘सुर संतोष पुंज’ का दिल्ली में भव्य लोकार्पण

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। साहित्य, संस्कृति और कला से जुड़ी संस्था ‘लम्हें जिंदगी के’के द्वारा दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी के गीतांजलि सभागार में लेखिका डॉ. पूजा भारद्वाज की नवीन कृति ‘सुर संतोष पुंज’का लोकार्पण किया गया। लाभ्या ने सरस्वती वंदना की, सानवी जैन ने काव्य पाठ किया और वान्या भट्ट के ओडिसी नृत्य कर सभागार में सौंदर्य और संस्कृति की छटा बिखेर दी।
मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ ग़ज़लकार रेनू हुसैन उपस्थित रहीं। उनके साथ वरिष्ठ साहित्यकार एवं आकाशवाणी दिल्ली के पूर्व निदेशक लक्ष्मी शंकर बाजपेयी, साहित्यकार श्रीमती ममता किरण, शिक्षाविद एवं साहित्यकार प्रो. रवि शर्मा, ट्रू मीडिया के संपादक ओमप्रकाश प्रजापति, फिल्म अभिनेता निशिकांत दीक्षित और प्रकाशक प्रशांत अवस्थी मंचासीन रहे।
मंच संचालन कवि सचिन परवाना ने किया। डॉ. पूजा भारद्वाज ने अतिथियों को अंगवस्त्र, पौधा और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। उनके काव्य संग्रह ‘सुर संतोष पुंज’की सराहना करते हुए बताया गया कि यह केवल एक काव्य संग्रह नहीं, बल्कि जीवन के विभिन्न रंगों और अनुभूतियों का सजीव चित्रण है। मनोज कामदेव ने अपने वक्तव्य में आशीर्वचन दिए।
साहित्यिक कार्यक्रम में ज्योति जुल्का, ईशा भारद्वाज, अशोक मधुप, पंकज भरद्वाज, रमा त्यागी, पूजा श्रीवास्तव, मनोज कामदेव, प्रेरणा सिंह, बबली सिन्हा, पुनीता सिंह, देवेन्द्र शर्मा, भूपेंद्र राघव, अनीता त्रिपाठी, कामिनी मिश्रा,चंद्रमणि मणिका, जितेंद्र जीत, डॉ अवधेश तिवारी, अवधेश कन्नौजिया, संतोष संप्रीति सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। लेखिका ने सभी को पुस्तक की प्रति एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार जताया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*