राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। सेक्टर 71 स्थित ए-ब्लॉक में ग्रीन व्यू आरडब्ल्यूए के एक्जीक्यूटिव पदाधिकारियों की आज रविवार को एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष अरुण कुमार ने की। मीटिंग में स्थानीय निवासियों के लिए कई जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए सर्वसम्मति से होली का त्योहार रंगोत्सव मनाने का प्रस्ताव पास किया गया। अरुण कुमार ने सभी को कार्यक्रम के लिए अग्रिम बधाई भी दी है।
ग्रीन व्यू आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष अरुण कुमार ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से बताया कि 20 फरवरी की बैठक में आरडब्ल्यूए के सभी एक्जीक्यूटिव पदाधिकारी मौजूद रहे। जिनमें संस्थापक अशोक कुमार शर्मा, चेयरमैन एचपीएस कौशिक, संरक्षक एसबी त्यागी, उपाध्यक्ष पीके गर्ग, महासचिव रजनीश राज, सचिव अतुल सक्सेना, कोषाध्यक्ष बृजराज पटेल, सदस्य मधुबाला बंसल, मंदाकिनी गुप्ता, संगीता शर्मा, जय भारती, राज शर्मा और अनिता शर्मा उपस्थित रहे।
अरुण कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते बिगड़े हालात को सुधारने के लिए आरडब्ल्यूए ने अपने स्तर पर प्रयास जारी रखा था, जिससे किसी प्रकार की हानि नहीं हुई। प्रदूषण पर भी रोकथाम करने के लिए पार्कों में लगातार पौधे लगाने का काम किया जाता है। इसके अलावा कई बार एडवाइजरी जारी कर लोगों को निजी वाहनों के बदले सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करने के लिए भी कहा जाता है। साथ ही अच्छी सेहत के लिए साइकिलिंग और पैदल चलने पर जोर दिया जाता है। गलियों, सड़कों और पार्क को साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाता है। रिहायशी इलाके में प्रदूषण को कम करने के लिए गाड़ियों के उपयोग कम करने के लिए जागरूक किया जाता है।
अरुण कुमार ने बैठक में शामिल सभी सम्मानित सदस्यों को धन्यवाद दिया और मार्च में होने वाले रंगोत्सव कार्यक्रम के लिए विस्तार से चर्चा की। उसके बाद यह सुनिश्चित किया गया कि कोरोना नियमों का पालन करते हुए होली के त्योहार को पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा।


Leave a Reply