हापुड़: जिला पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी ‘आप’

सचिन सिंह/राष्ट्रीय जनमोर्चा
हापुड़। जिला पंचायत चुनावों की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी ने किसानों की समस्याओं तथा संगठन विस्तार को लेकर रविवार को यहां के होटल आरके प्लाजा में एक प्रेस वार्ता की। इस अवसर पर किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश त्यागी ने कहा कि देश का अन्नदाता पिछले करीब चार महीने से कृषि कानूनों को रद्द कराने के लिये केन्द्र सरकार की चौखट पर बैठा गिड़गिड़ा रहा है, लेकिन निर्दयी केन्द्र सरकार आंख मूंदे तमाशबीन बनी हुई है।
प्रदेश पवक्ता सीएम चौहान और जिलाध्यक्ष डा नरेन्द्र सोलंकी ने संयुक्त रूप से कहा कि किसानों के सच्चे हमदर्द पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि यूपी में सरकार बनते ही दिल्ली की तरह सभी वर्गों के लिए बिजली-पानी शिक्षा और इलाज सहित किसानों के लिए मुफ्त बिजली की व्यवस्था की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि जनपद के ग्राम और ब्लाक स्तर पर पार्टी का मथबूत कैडर पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटा है। लेकिन पार्टी में टिकट चाहने वालों की लाइन बहुत लम्बी है। पार्टी नेताओं का कहना है कि समाज में स्वीकार्यता रखने वालों को वरियता दी जायेगी। इस मौके पर सर्वसम्मति से पार्टी कार्यकर्ता लज्जापुरी निवासी श्रीमती सरोज सिंह को महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कार्यक्रम में मनोज भारद्वाज, ऋषिपाल सैनी, जोगेन्द्रदास, भूपेन्द्र त्यागी, वीरेन्द्र, आजाद, मनोज गुप्ता, मयंक सोलंकी, कपिल त्यागी, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*