प्राची उजाला 22 को मनाएगा प्रथम स्थापना दिवस

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार लोकप्रियता हासिल करने वाला जिले से प्रकाशित लोकप्रिय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र ‘प्राची उजाला’ तमाम संघर्षों के बीच 22 नवंबर को एक वर्ष पूर्ण कर लेगा। इस अवसर पर अखबार ने अपना प्रथम स्थापना दिवस मनाने का निर्णय किया है।
‘प्राची उजाला’ के प्रधान सम्पादक मनीष गुप्ता ने बताया कि बुधवार को लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में ‘प्राची उजाला’ का स्थापना दिवस आयोजित किया जाएगा। 22 नवंबर की दोपहर 12 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ होगा और शाम तक चलेगा। समाचार सम्पादक राहुल शर्मा आयोजन की तैयारियों में लगे हैं। समारोह में कई वरिष्ठ पत्रकारों, समाजसेवियों, अधिकारियों और अन्य गणमान्यों के शामिल होने की उम्मीद है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*