राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। अवैध रूप से भूजल दोहन करने वालों की अब खैर नहीं है। सोमवार को जिलाधिकारी (डीएम) राकेश कुमार सिंह ने जिला भूगर्भ जल प्रबन्धन परिषद गाजियाबाद के अध्यक्ष होने की हैसियत से सख्त रुख अख्तियार करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम ने साफ-साफ कहा है कि उत्तर प्रदेश भूगर्भ जल (प्रबन्धन एवं विनियमन) अधिनियम 2019 के अन्तर्गत भूगर्भ जल निष्कर्षण से पूर्व उत्तर प्रदेश भूगर्भ जल विभाग द्वारा विकसित वेब पोर्टल upgwdonline.in पर आवेदन कर अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के उपरान्त ही भूजल निष्कर्षण की अनुमति है। यदि कोई बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त किये भूजल दोहन करते हुये पाया जाता है तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।


Leave a Reply