ऑनस्ट क्लब खुर्जा ने 200 बच्चों को बांटे प्रतियोगिता पुरुस्कार

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। ऑनस्ट क्लब खुरजा द्वारा जंक्शन रोड स्थित शारदा जैन अतिथि भवन में रविवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 200 से अधिक बच्चों को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2023 के पुरूस्कार वितरित किए गए। साथ ही नगर के सभी विद्यालयों और अध्यापकों को उनके सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। सेवा कार्य में दिव्यांग पात्र को ट्राई साइकिल तथा जरूरतमंद विद्यालयों को दो पंखे तथा निर्धन पात्रों को ड्रेस प्रदान किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ डीपी सिंह ने की और मुख्य अथिति उप जिलाधिकारी राकेश कुमार, अति विशिष्ट अतिथि चैयरमैन श्रीमती अंजना सिंघल, विशिष्ट अतिथि शिवकिशोर गौर चेयरमैन बार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश विदिक रहे। इस अवसर पर गोपाल सर्राफ सचिव पौट्री एसोसिएशन, मुकेश कुमार, राजेंद्र चौहान, राम दत्त शर्मा एडवोकेट, विनोद खुराना, मुकेश कुमार छोकर, सुश्री विमलेश वरुण, ऑनस्ट क्लब खुरजा के सदस्य अजमेर सिंह वालिया, राजीव वार्ष्णेय, अतुल गोविल, नितिन सिंघल, भुवनेश उपाध्याय, राजेश अग्रवाल, विनीत कुमार आर्य, केके मित्तल, शेखर वर्मा, दिव्य मोहन अग्रवाल, दुष्यन्त मोहन अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, विजय गर्ग, दीपक अग्रवाल, मनीष गुप्ता, सचित गोविल, कुलदीप गोयल, नीरज अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*