शिक्षक दिवस पर किया सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। पुराना विजयनगर स्थित संत रविदास कालोनी के इन्दू शिशु विद्या सदन के शिक्षक-शिक्षिकाओं को “ममता की छांव सेवा ट्रस्ट” द्वारा शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट की चेयरमैन श्रीमती इंदु बाला अरोड़ा ने सम्मानित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जगदीश ढोडियाल, संरक्षक मेघराज अरोड़ा, कोषाध्यक्ष एम. एल. त्रिपाठी, संरक्षक श्याम बाबू, संरक्षक स्वरूप नारायण, स्कूल समिति के प्रबन्धक आरके आर्या, अध्यक्ष लखमी चन्द गोयल, उपाध्यक्ष मंजू त्रिपाठी, उपाध्यक्ष सुधा रानी, सह-प्रबन्धक अर्चना शर्मा, ट्रस्ट की सचिव और स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा शर्मा उपस्थित रहे।
सम्मानित होने वालों में शिक्षक राजेश, शिक्षिका मंजू मल्होत्रा, बबीता, गीता, योग शिक्षिका अर्चना शर्मा, प्रधानाचार्या सीमा शर्मा शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि कक्षा एक से 5 तक संचालित इस स्कूल में कमजोर व गरीब वर्ग के बच्चों को गर्मी-सर्दी की ड्रेस, बस्ता व किताबें भी ट्रस्ट ही मुहैया कराता है। ट्रस्ट से जुड़े परिवार अपने बच्चों के जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ की खुशियां भी इन बच्चों के साथ ही मनाते हैं। कार्यक्रम में रितिका शर्मा और नेहा भी उपस्थित रहीं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*