दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह एक भीषण हादसा हो गया। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम के पास एक ऑटो रिक्शा के ऊपर कंटेनर पलटने से ऑटो सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में ऑटो रिक्शा चालक भी शामिल है।
हादसा शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे का होना बताया जा रहा है। हादसे के बाद कंटेनर चालक फरार हो गया। पुलिस मृतकों की पहचान करने की कोशिश में लगी है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*