जोधपुर बाड़मेर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 12 लोगों की मौत

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर संभाग के सरहदी जिले बाड़मेर में हुए एक भीषण सड़क में 12 लोगों की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब एक निजी ट्रेवल एजेंसी की बस के ट्रेलर से टक्कर में आग लग गई। आग में कई लोगों के झुलसने की खबर मिल रही है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना जताई है।
एसपी दीपक भार्गव के अनुसार, राजस्थान के बाड़मेर ज़िले के पचपदरा के पास बस और ट्रक की टक्कर में 12 लोगों की मौत गई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में जिला कलेक्टर को आवश्यक कार्रवाई करने और घायलों के इलाज के लिए विशेष प्रबंधन के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बाड़मेर-जोधपुर राजमार्ग पर दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। घायलों को 50-50 हज़ार रुपये दिए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि हादसे के बाद बस और ट्रक में भीषण आग लग गई। पास में काम कर रहे मजदूरों ने आकर कई लोगों की जान बचाई। बस में से यात्रियों को निकालकर नाहटा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह दुर्घटना जोधपुर बाड़मेर हाईवे पर भांडी गांव के पास एक ट्रेलर और निजी ट्रैवल बस की टक्कर हुई जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो दर्जन से अधिक लोगों को बाड़मेर के बालोतरा कस्बे के नाहटा अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि सूचना मिलने के बाद पचपदरा पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस भी पहुंची है, जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*