सरस्वती पूजा पर आयोजित किया रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। राजबाग कालोनी में पूर्वांचल पूजा समिति द्वारा पिछले दिनों सरस्वती पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक व पौराणिक परंपरा के अनुसार किया गया। मां सरस्वती वंदना एवं गणेश वंदना हुई। बच्चों ने नाटक, नृत्य, गायन, कॉमेडी और प्रतियोगिता के माध्यम से सभी का दिल जीत लिया। सभी बच्चों को उपहार एवं सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरि नंदन सिन्हा रहे। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम आई जहांन्वी, द्यितीय स्थान प्राप्त प्रियांशु, तृतीय स्थान हासिल करने वाली संजना एवं पलक को ट्राफी देकर सम्मानित किया। साथ ही सभी को सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं दी और तमाम बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। कार्यक्रम की सफलता में दिलीप, नरसिंह, अशोक, राकेश, अजय, अनिल, रिंकू देवी, सितवंती देवी एंव संगीता देवी का मुख्य रूप से सहयोग रहा। आयोजकों की सभी ने प्रसंशा की है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*