राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
– सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट जेवर एयरपोर्ट और इंटरनेशनल फिल्म सिटी जैसी परियोजनाओं के काम में अब तेजी आने की उम्मीद
गौतमबुद्ध नगर। मेधा रूपम की योगी सरकार की तेज-तर्रार अधिकारियों में गिनती होती है। वह 2014 बैच की आईएएस हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद अधिकारियों में जानी जाती हैं। कासगंज की जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत थीं। सोमवार की देर रात जिन 23 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें मेधा रूपम भी शामिल हैं। उन्हें कासगंज से हटाकर अब गौतमबुद्ध नगर का डीएम नियुक्त किया गया है। जबकि गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी पद पर कार्यरत मनीष कुमार वर्मा को प्रयागराज भेजा गया है।
मेधा रूपम इससे पले ग्रेटर नोएडा की अतिरिक्त सीईओ के तौर पर काम कर चुकी हैं। उनके पिता ज्ञानेश कुमार गुप्ता देश के मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। मेधा अपने पिता से बहुत प्रभावित हैं। उनकी ही प्रेरणा पर उन्होंने आईएएस के तौर पर काम शुरू किया और आज मेधा रूपम को यूपी सरकार की तेज-तर्रार आईएएस अधिकारियों में गिना जाता है। ग्रेटर नोएडा में जेवर एयरपोर्ट और इंटरनेशनल फिल्म सिटी प्रोजेक्ट जैसे मामलों को मेधा रूपम पहले देख चुकी हैं। और ये दोनों सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट हैं। मेघा रूपम के डीएम बनने के बाद इन परियोजनाओं में तेजी आने की उम्मीद है।


Leave a Reply