मेवाड़ में 66 विद्यार्थियों ने विश्वहित में किया रक्तदान

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, राष्ट्रीय सेवा योजना और अरिहंत चेरिटेबल एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से विश्व शांति दिवस पर 66 विद्यार्थियों ने विश्वहित में रक्तदान किया। इंस्टीट्यूशंस की निदेशक और अरिहंत चेरिटेबल एजुकेशनल ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष डॉ अलका अग्रवाल ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि मेवाड़ इंस्टीट्यूशंस रोटरी वरदान ब्लड बैंक की मदद से जनहित में हर साल रक्तदान शिविर का आयोजन करता है। इसमें मेवाड़ परिवार के सदस्यों के अलावा उनके विद्यार्थी बड़ी संख्या में भाग लेते हैं।
डॉ अलका अग्रवाल के अनुसार आज शुक्रवार को सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी अमित कुमार के साथ शिविर में विक्रम कुमार गुप्ता, साहिल कुमार, मुस्कान सक्सेना, अदनान, खुशी अग्रवाल, सोनी कुमारी, मोहम्मद फैजान आलम, शुभम गुप्ता, निखिल आदि विद्यार्थियों ने विशेष योगदान दिया। रोटरी वरदान ब्लड बैंक की टीम में डॉ. धीरज कुमार, धीरज शर्मा, विक्रांत सिंह, सतीश, चिराग, कुलदीप, अभिषेक, जीशान आदि शामिल थे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*