कन्या पूजन के साथ सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। श्री चतुरश्रेणी वैश्य महिला समिति खुरजा के तत्वावधान में कन्या पूजन एवं निःशुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय चतुरश्रेणी वैश्य महासभा (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार गुप्ता (छर्रा) एवं राष्ट्रीय संयोजक जगमोहन गुप्ता (बरेली) ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। सिलाई कढ़ाई केन्द्र का संचालन श्री चतुरश्रेणी वैश्य भवन, सुभाष रोड पर किया जाएगा, जिसके लिए महासभा ने चार सिलाई मशीन उपलब्ध कराई है।
मंच पर आसीन अतिथियों में अखिल भारतीय चतुरश्रेणी वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय संयोजक जगमोहन गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विनोद पहलवान, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सविता गुप्ता एवं श्री चतुरश्रेणी वैश्य महिला समिति खुरजा की अध्यक्ष श्रीमती नीतू गुप्ता उपस्थित रहे। महर्षि च्यवन ऋषि एवं दुर्गा भवानी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर सभी अतिथियों ने पुष्प अर्पित किए। इसके बाद सभी अतिथियों का फूल-माला, अंगवस्त्र एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय महामंत्री विनीत आर्य ने सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती इन्द्रवती गुप्ता ने किया। समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती एकता गुप्ता, उपसचिव श्रीमती नीलम गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रमिला गुप्ता के साथ-साथ समिति की जहां सभी सदस्य उपस्थित रहे, वहीं उपस्थित मीडिया कर्मियों का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। डा. अनिल कुमार गुप्ता एवं डा. शान्ति स्वरूप गुप्ता आदि ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए।
कार्यक्रम में चित्रा गुप्ता, सुषमा गुप्ता, नीशा आर्य, बबिता गुप्ता, अंशु गुप्ता, भारती गुप्ता, गीता गुप्ता, खुशबू गुप्ता, मीनू गुप्ता, नीलम गुप्ता, रजनी गुप्ता, शीतल गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, शशि गुप्ता आदि उपस्थिति रहीं। भंडारे का भी आयोजन किया गया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*