शक्ति पूजन के साथ स्कूल के बच्चों ने दिलाई मतदान की शपथ

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। राम नवमी के अवसर पर सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल में आयोजित ‘शक्ति पूजन व संकल्प व्रत’ कार्यक्रम में बच्चों ने नाट्य प्रस्तुति के जरिए जहां स्त्रियों के सम्मान व सुरक्षा का संदेश दिया, वहीं नवजवानों से लेकर बुजुर्गों से शत-प्रतिशत मतदान का भी आह्वान किया। साथ ही समस्त स्टाफ ने 26 अप्रैल को होने वाले मतदान को पूरी तरह से करने-कराने की शपथ ली।
सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल की नेहरू नगर शाखा में सत्यम, शिवम, सुंदरम और सृजनम हाउस के मध्य अंतर स्कूल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल छात्रों ने अपनी प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के पश्चात छात्रों, अभिभावकों, शिक्षको व अन्य स्टाफ को संबोधित करते हुए डॉ. कपूर ने कहा कि मतदान भी एक लोकतांत्रिक पर्व है। जिसमें हर नागरिक को अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
इस अवसर पर उमा नवानी, एकता कोहली, मंजु कौशिक, श्रुति मित्तल, नेहा, अनुज, अक्षय कुमार, सुरभि त्यागी, ईरा गुप्ता, अनुराधा चौधरी, मोनिका पाटनी, तृप्ति गुप्ता, दीपिका बस्सी, रश्मि खेड़ा, मीना उत्तम, ज्योति मुंजाल, आशीष ओसवाल, पुष्पा, रामउग्रह, खचेड़ू शर्मा, केवट, विनोद व सिया सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*