दो पुस्तकों का लोकार्पण, कई साहित्यकार सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। सेक्टर-126 स्थित किरण नादर म्यूजियम ऑफ़ आर्ट में देवप्रभा प्रकाशन गाजियाबाद द्वारा साझा काव्य संग्रह ‘कविता अविराम-5’ और डॉ. सुरेन्द्र शर्मा रसिक की ‘दिव्य मुक्तकमाला’ काव्य संग्रह का लोकार्पण, रचनाकार सम्मान व कविता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थापित एवं नवोदित रचनाकारों ने अपनी कविताओं का मनमोहक पाठ किया। मंचासीन देश के कई हिस्सों से आए कवियों ने अपने काव्य पाठ से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवियों ने गीतों, गजलों, छंदों व हास्य कविताओं से उपस्थित श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं।
मशहूर शायर सैयद नज्म इकबाल उपस्थित रहे:
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. रमा सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली दूरदर्शन उर्दू के सुप्रसिद्ध कार्यक्रम ‘कवि हाजिर है’ के निर्माता एवं मशहूर शायर सैयद नज्म इकबाल उपस्थित रहे। उन्होंने अपने कलाम से सभी का दिल जीत लिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्यकार और प्रमुख समाजसेवी सीए महिम मित्तल, अखिल भारतीय साहित्य परिषद मेरठ प्रांत के अध्यक्ष महाकवि देवेन्द्र देव मिर्जापुरी, सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ. तूलिका सेठ, एटा से पधारे सुप्रसिद्ध कवि डॉ. राकेश सक्सेना, एवं कवि डॉ. सुरेन्द्र शर्मा रसिक शामिल हुए।
डॉ. चेतन आनंद और संगीता आनंद ने किया खूबसूरत संयोजन:
कार्यक्रम का कुशल संचालन आकाशवाणी दिल्ली की मशहूर उद्घोषिका नीरजा चतुर्वेदी एवं सुपरिचित कवयित्री सपना सक्सेना दत्ता ने किया। देवप्रभा प्रकाशन के प्रकाशक, कवि एवं पत्रकार डॉ. चेतन आनंद और संगीता आनंद ने कार्यक्रम का खूबसूरत संयोजन किया। इस अवसर पर जिन कवियों का सम्मान किया गया, उनमें देवेन्द्र देव मिर्जापुरी, शोभा सचान, अजय वियोगी, सपना सक्सेना दत्ता, शशि त्यागी, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, नीरज मिश्र नयन, डॉ. सुधीर त्यागी, गरिमा आर्य, डॉ. मधु श्रीवास्तव, पूनम चंदन वामसी, अंजलि चड्ढा भारद्वाज, विपिन दिलवरिया ओम, डॉ. राधिका खरबंदा, डॉ. सुरेन्द्र शर्मा रसिक, गार्गी कौशिक, सीमा सागर शर्मा, इंद्रजीत सिंह इंद्र, राजेश कुमार, मंजुला रॉय, भूदेव सैनी आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

admin
About admin 3420 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*