राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। सुपरटेक इकोविलेज-2 के फ्लैट बायर्स रविवार को भाजपा नेता गोपाल कृष्ण अग्रवाल से मिले और उन्हें फ्लैट न मिलने की पीड़ा बताते हुए जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है। दरअसल, सुपरटेक इकोविलेज-2 प्रोजेक्ट इंसोल्वेंसी में चला गया था। उसके बाद से सैकड़ों फ्लैट बायर्स अपने घर का इंतजार कर रहे हैं।
फ्लैट खरीददार पारोमिता बनर्जी ने बताया कि उन्होंने सुपरटेक इकोविलेज 2 के फ्लैट ख़रीदारों के 12 सदस्यों का एक डेलिगेशन तैयार किया है। ये सभी गोपाल कृष्ण अग्रवाल के साथ हुई बैठक में शामिल रहे। पीड़ितों ने सुपरटेक की धोखाधड़ी और अपनी तकलीफों से अवगत कराते हुए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने का आग्रह किया है।
इस संबंध में गोपाल कृष्ण अग्रवाल का कहना है कि वह इससे पहले से फ्लैट बायर्स के मामले पर काम कर रहे हैं। उनकी कोशिश है कि इस समस्या का जल्द से जल्द हल निकले और फ्लैट बायर्स को घर मिले। उन्होंने कहा कि सरकार इस समस्या के समाधान के लिए गंभीर है। हम समाधान को लेकर सरकार के विभिन्न विभागों के साथ चर्चा करेंगे।


Leave a Reply