चांद पर भारत, सबसे आगे हिंदुस्तानी

दिल्ली ब्यूरो प्रमुख
नई दिल्ली। बुधवार को इसरो ने इतिहास रच दिया। अगस्त की 23 तारीख की शाम शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) चंद्रमा की सतह पर उतर गया। इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया।
वरिष्ठ पत्रकार व समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने कहा है कि भारतीय वैज्ञानिकों ने आज इतिहास रच दिया। चंद्रयान 3 का मिशन जबरदस्त सफल रहा। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव तक यात्रा सुरक्षित और सफल रही। इस उपलब्धि से ज्ञान और प्रेरणा की नई सीमाएं उजागर होंगी। हर भारतीय चंद्रयान-3 की सफलता पर गर्व अनुभव कर रहा है। भारत वहां पहुंच गया, जहां पहले कोई नहीं गया। उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई दी और समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
उल्लेखनीय है कि पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल का टकटकी लगाए इंतजार कर रही थी। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर जैसे ही सॉफ्ट लैंडिंग की, पूरा भारत जश्न में डूब गया। धूम-धड़ाकों के साथ देश में खूब जमकर आतिशबाजी हुई। हर भारतीय एक दूसरे को बधाई दे रहा है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*