दुबई में सुनील सक्सेना को मिला सारस्वत सम्मान

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। दुबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव 2023 में दुबई की संस्था वागीश एवं एसीटी यूनिवर्सल के साथ अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका अक्षरवार्ता और कृष्ण बसंती शैक्षणिक एवं सामजिक जनकल्याण समिति ने पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी के पत्रकार सुनील सक्सेना को सारस्वत सम्मान से सम्मानित किया गया।
समारोह का मुख्य आयोजन फाइव स्टार होटल ऑक्सीडेंटल के सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में दुबई के 18 और भारत के 36 साहित्यकारों ने भाग लिया। कवि गोष्ठी और परिचर्चा के साथ दुबई में हिन्दी साहित्य की प्रगति पर भी चर्चा की गई। समारोह में विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के कुलानुशासक एवं हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा, साहित्यकार डॉ मोहन बैरागी और फर्रुखाबाद के साहित्यकार जवाहर सिंह गंगवार को भी साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*