इंडियन सेरेमिक सोसायटी ने देश-विदेश की कई हस्तियों को किया सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। इंडियन सेरेमिक सोसायटी पश्चिमी उत्तर प्रदेश खुर्जा इकाई द्वारा वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश की कई हस्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वैज्ञानिक, उद्योग विशेषज्ञ, शिक्षाविद और सिरेमिक कलाकार उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ डॉ. एलके शर्मा के स्वागत भाषण से हुआ और पुरस्कार वितरण का संचालन केसी सिंह ने किया।
रविवार, 17 नवम्बर को बाबा ढाबा, हज़रतपुर बायपास, खुर्जा में आयोजित सम्मान समारोह में कुल छह स्मृति पुरस्कारों के अंतर्गत 10 विशिष्ट व्यक्तित्वों को प्रदान किया गया। इनमें पद्मश्री टीएन शर्मा मेमोरियल अवार्ड से डॉ. डीपी कर्माकार, चीफ साइंटिस्ट, CSIR–RAB, नई दिल्ली, जेएस मिन्हास मेमोरियल अवार्ड प्रो. माकिओ नाइतो, ओसाका यूनिवर्सिटी, जापान को वर्चुअल माध्यम से, एचएमएस छत्तवाल मेमोरियल अवार्ड डॉ. जीतेंद्र सेहगल, आर एंड डी हेड, बोरोसिल और मनक राम मेमोरियल अवार्ड से उद्यमी एसपी डडू, डडू इंडस्ट्री, खुर्जा को सम्मानित किया गया।
अंगूरी देवी मेमोरियल अवार्ड के अंतर्गत प्रो. बेबेटे डुल्लर, ग्लेज़ एक्सपर्ट, PUM, नीदरलैंड्स और एकेपी पीजी कॉलेज की छात्रा कुमारी भूमिका को प्रदान किया गया। इंदिरा मेमोरियल अवार्ड सिरेमिक कला के क्षेत्र में योगदान के लिए श्रीमती सुनीता दिलीप गांधी तथा डॉ. लकी टोंक, डायल बाग को प्रदान किया गया।
पुरस्कार वितरण के पश्चात विशिष्ट अतिथियों— दुश्यंत उपाध्याय, अधिवक्ता जिला न्यायालय बुलंदशहर, प्रो. डिम्पल विज प्रिंसिपल, AKP PG कॉलेज और संजीव गुप्ता वाइस प्रेसिडेंट ओरिएंट बेल लिमिटेड ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। समारोह का संचालन कार्यक्रम की सफलता में शिवकुमार सिंघानिया (चेयरपर्सन), शकील अहमद (वाइस चेयरपर्सन), केसी सिंह (कोषाध्यक्ष), मुकुल सक्सेना (सचिव) एवं डॉ. जेएस यादव (संयुक्त सचिव), डॉ. पूर्णिमा, गुलजीत सिंह मिन्हास, दर्शन छत्तवाल, डॉ. एलके शर्मा, मनमोहन अरोरा, शलभ सिंघानिया तथा श्री मुकुल सक्सेना का विशेष योगदान रहा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*