राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
जोधपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति का वार्षिक अधिवेशन नयी दिल्ली स्थित शास्त्री पार्क के श्री सिद्ध श्याम गिरी मन्दिर मठ के ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जोधपुर के वरिष्ठ पत्रकार डॉ राकेश वशिष्ठ को अखिल भारत हिन्दू महासभा के विचार जन मानस तक पहुंचाने के लिए ‘हिन्दू पत्रकार रत्न’ सम्मान 2025 से अलंकृत किया गया। अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र के साथ-साथ उन्हें श्रीफल भी प्रदान किया गया।
वार्षिक अधिवेशन में राष्ट्रीय, राजनीतिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के अनेक प्रस्ताव पारित कर राष्ट्र रक्षा, गौरक्षा और धर्म रक्षा का संकल्प लिया गया। बैठक में दिल्ली, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, केरल, राजस्थान सहित विभिन्न प्रदेशों के प्रातिनिधियों के साथ-साथ साधू-संतों ने भी हिस्सा लिया।


Leave a Reply