राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। कोरोना महामारी का संकट अभी खत्म नहीं हुआ है। इसकी तीसरी लहर के आने से लोग भयभीत हैं। खासकर बच्चों और उनके परिजनों में डर समाया हुआ है। साथ ही कोरोना के चलते जो बच्चे अनाथ हो गए हैं, उनके पालन-पोषण की जिम्मेदारी भी अहम है। कैसे उनका भविष्य संवरेगा, इसको लेकर इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार ने शनिवार दोपहर अभिभावकों के साथ एक वेबिनार का आयोजन किया। उन्हें बताया गया कि करोना काल में बच्चों की देखभाल कैसे करें। वेबिनार में सोशल सर्विस काउंसिल उत्तर प्रदेश, वोमेंस इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री तथा इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार शामिल रहा।
वेबिनार का संयोजन वाइस प्रेसिडेंट ऑफ सोशल सर्विस काउंसिल यूपी, डब्ल्यूआईसीसी श्रीमती श्रद्धा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं स्टेट प्रेसिडेंट ऑफ सोशल सर्विस काउंसिल यूपी, डब्ल्यूआईसीसी श्रीमती रेनू शर्मा ने मुख्य अतिथियों एवं समस्त अभिभावकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि आज का मुख्य उद्देश्य कोविड-19 जैसी सर्वव्यापी महामारी के वर्तमान दौर में अभिभावकों को आवश्यक उपचार, निदान एवं बच्चों के बेहतरीन स्वास्थ्य हेतु आवश्यक पोषक तत्वों तथा उनके समय और कार्य में सामंजस्य संबंधित आवश्यक परामर्श देना है। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता चाइल्ड मजिस्ट्रेट डिस्ट्रिक्ट मऊ श्रीमती विनीता पांडे ने अभिभावकों को बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक तत्वों तथा सावधानियों की जानकारी दी।
26 जून के कार्यक्रम की दूसरी मुख्य वक्ता गवर्नमेंट होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर डिस्टिक हॉस्पिटल मऊ, सोशल वर्कर एवं मोटिवेशनल स्पीकर नम्रता श्रीवास्तव ने अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न उपचारों एवं निदानों के बारे में बताया। साथ ही ‘तारा’ नामक एक सामाजिक संस्था का परिचय कराते हुए बताया कि करोनाकाल में बहुत से बच्चे अपने अभिभावकों को खो चुके हैं। ऐसे बच्चों के शिक्षण एवं पोषण की जिम्मेदारी उठाने के लिए जो भी सहृदय व्यक्ति अथवा संस्था आगे आना चाहते हैं, उन्हें इस कार्य मैं वैधानिक रूप से ‘तारा’ संस्था को अपना माध्यम बनाना चाहिए।


Leave a Reply