राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल ने शिक्षक-अभिभावक मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय ने सर्वप्रथम छात्रों एवं अभिभावकों के आगमन पर उनका आभार प्रकट किया। उसके बाद विद्यालय की उपलब्धियों, अनुशासन, सुविधाएँ, पाठ्यक्रम योजना एवं विद्यालय में चलने वाले वैश्विक प्रोग्राम की संपूर्ण जानकारी दी।
शनिवार, 1 अप्रैल को आयोजित समारोह में शिक्षिकाओं द्वारा विद्यालय की शैक्षणिक योजना, पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली, मूल्यांकन एवं विद्यालय के अंतर्गत चलने वाली गतिविधियों की जानकारी अभिभावकों को प्रदान की गई। विद्यालय की विशेष परामर्शकर्ता निमिषा शुक्ला द्वारा बच्चों के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक एवं सामाजिक विकास पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षक एवं अभिभावकों के महत्वपूर्ण योगदान को भी बताया गया। अंत में अध्यापिकाओं से अभिभावकों का परिचय कराया गया। इस समारोह से सभी खुश नजर आए।


Leave a Reply