बेहतरीन अस्पतालों में अब गिना जाता है लोकबंधु चिकित्सालय : अजय शंकर

अमित त्रिपाठी/ राष्ट्रीय जनमोर्चा
लखनऊ। कानपुर रोड आशियाना स्थित लोकबंधु चिकित्सालय की गिनती आज बेहतरीन अस्पतालों में की जाती है। अपनी सुविधाओं के लिए यह अस्पताल इतना अच्छा हो गया है कि मरीज इसके अलावा और कहीं जाने को तैयार नहीं होते। यह दावा है अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अजय शंकर त्रिपाठी का। उनका कहना है, “अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक लोकबंधु अस्पताल में मरीजों के लिए ब्लड बैंक की सुविधा भी उपलब्ध हो जाएगी।”
डॉ. त्रिपाठी बताते हैं, अस्पताल में कार्डियोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, माइकोलॉजी आदि चिकित्सा भी जल्द ही उपलब्ध हो जाएगी। अभी एमआरआई, ईको आदि की जांच यहां नहीं हो पाती, लेकिन पूरी व्यवस्था इस लायक बनाई जा रही है कि किसी को कोई परेशानी न हो। इन सभी जांचों के लिए बाहर न जाना पड़े। फिलहाल, अस्पताल में किसी भी दवा की कमी नहीं है।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों लोकबंधु अस्पताल को पूरी तरह से चमकाया जा रहा है। कई स्थानों पर पुनर्निमाण चल रहा है। पुरानी टाइल्स बदली जा रही हैं। अंदर की सड़कों का पूरी तरह से चमकाया जा रहा है। शौचालय आदि जैसी बुनियादी सुविधाओं का ध्यान रखते हुए ओपीडी में भी कायाकल्प किया जा रहा है। अब सभी डॉक्टर समय से पूर्व आ जाते हैं। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अजय शंकर त्रिपाठी के दिशा-निर्देशों के कारण मरीज या तीमारदारों से किसी भी प्रकार की धन उगाही पर रोक लगी है। डॉ. त्रिपाठी बताते हैं कि वार्ड में दो जूनियर डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है जो सुबह-शाम मरीजों का हाल पूछते हैं। मरीजों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता भी बेहतरीन कर दी गई है। आर्थोपेडिक विभाग में हड्डी रोगों एवं सर्जरी से संबंधित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रोजाना तीन-चार आप्रेशन हो रहे हैं। आर्थोपेडिक सर्जन एंव वरिष्ठ परामर्शदाता डा योगेन्द्र मिश्रा के कार्यकुशलता की भी मरीज और उनके तीमारदार प्रसंसा करते हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*