माय वर्ल्ड प्री स्कूल ने गरीबों को बांटे कंबल

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। ठंडक लगातार बढ़ रही है। शीतलहर के चलते महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में गरीबों की हालत और चिंताजनक है। उसी के मद्देनजर शुक्रवार को शक्ति खंड 4 इंदिरापुरम स्थित माय वर्ल्ड प्री स्कूल एंड चाइल्ड केयर सेंटर ने कंबलों का वितरण किया। स्कूल की निदेशक स्वीटी अग्रवाल और अरुण कुमार ने जरूरतमंदों को कंबल देते हुए कहा कि आगे भी वे इस तरह का कार्य करते रहेंगे।
21 जनवरी को अरुण कुमार ने कहा कि प्रशासन को भी चाहिए कि वह राहगीरों व झुग्गी बस्ती में रहने वाले स्थानीय लोगों को ठंड से बचाने के लिए प्रमुख चौराहों व बाजारों में अलाव जलवाए। गर्म कपड़ों का वितरण करे। इसके अलावा सामाजिक संस्थाओं को भी इस दिशा में आगे आना चाहिए। वहीं स्कूल की तरफ से सर्दी के मौसम में गर्म कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। स्कूल की निदेशक स्वीटी अग्रवाल ने कहा कि समाज सेवा से बढ़कर कोई और पुण्य कार्य नहीं है। इसलिए हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि गरीबों की जरूरत को पूरा करें। जिससे गरीब व्यक्ति अपना जीवन यापन सही तरीके से कर सके। उन्होंने बताया कि समय समय पर वह स्कूल की तरफ से निराश्रितों व गरीबों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरित करती रहती हैं और आगे भी उनका यह अभियान जारी रहेगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*