राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
गाजियाबाद। जिले की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को कन्या वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज में एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कवि सुदीप भोला, पवन आगरी और राहुल शर्मा को हरप्रसाद शास्त्री स्मृति सम्मान से नवाजा गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ प्रवीण शुक्ल, विधायक संजीव शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता पृथ्वी सिंह कसाना, विहिप के महानगर अध्यक्ष अनिल सांवरिया, चीफ सिविल वार्डन ललित जायसवाल और कन्या वेदिक विद्यालय प्रबंध समिति के अश्विनी प्रकाश व शरद गर्ग ने तीनों कवियों का अभिनंदन किया। साथ ही हर प्रसाद शास्त्री चेरीटेबल ट्रस्ट की तरफ से विद्यालय की छह होनहार छात्राओं को भी नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया।
गाजियाबाद की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर साहित्यिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित कर रही संस्था “काव्य कोना” के संयोजक राज कौशिक ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि इस अवसर पर पांच साहित्यिक कार्यक्रम शहर में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का संचालन करने के साथ-साथ काव्य पाठ भी किया।
कवियों में प्रेरणा मेहरोत्रा गुप्ता, सोनम यादव, अंजु जैन, राहुल शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा ‘वेद’ चेतना शर्मा, सुदीप भोला आदि ने अपनी-अपनी प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं। इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक शरद गर्ग, उप प्रबंधक अश्विनी प्रकाश, कोषाध्यक्ष केपी गुप्ता, सदस्य राम अवतार जिंदल और विशेष अतिथि के रूप में रवि अरोड़ा, अजय जैन, विशाल कौशिक, राकेश गुप्ता, प्रशांत गर्ग और पंकज जिंदल आदि उपस्थित रहे।

जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव है। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Leave a Reply