वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन को सनशाइन ऑफ इंडिया अवार्ड-2025

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
हिसार। सामाजिक संगठन ‘सनशाइन ऑफ इंडिया’ ने एक ऑन लाइन आयोजन कर देश के प्रतिष्ठित राज्यों के 50 पुरुषों को ‘सनशाइन ऑफ इंडिया – 2025’ अवार्ड से सम्मानित किया है। जिसमें गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार व समाजिक चिंतक जितेन्द्र बच्चन शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस 2025 के अवसर पर आयोजित इस सम्मान और गरिमा के कार्यक्रम में 11 राज्यों हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र सहित कई केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
संस्था की प्रमुख श्रीमती रेखा हिसार ने बताया कि इस भव्य आयोजन में समाज के उत्थान और उसकी प्रगति के लिए निरंतर कार्यरत 50 कर्मशील पुरुषों को उनकी उपलब्धियों, समर्पण और समाज पर सकारात्मक प्रभाव के आधार पर “Sunshine Inspiring Man Award 2025” से सम्मानित किया गया। इससे पहले उनके प्रोफाइल आवेदन आमंत्रित किए गए थे। उनके कार्यों की गुणवत्ता, प्रभाव और निरंतरता को आधार बनाकर चयन प्रक्रिया पूरी की गई। साथ ही उन महापुरुषों को भी सम्मानित किया गया, जिनके श्रेष्ठ कार्यों का अवलोकन सनशाइन ऑफ इंडिया द्वारा लम्बे समय से किया जा रहा था।
इस वर्ष की सम्मानित होने वाली उत्कृष्ट प्रतिभाओं में पर्यावरणविद्, विश्व रिकॉर्ड धारक, रिसर्च स्कॉलर, समाज सेवक, पत्रकार, लेखक और कवि शामिल रहे। सम्मानित कर्मशील पुरुषों ने कार्यक्रम की सफलता और भव्य आयोजन के लिए संस्था की संस्थापक श्रीमती रेखा हिसार की प्रशंसा करते हुए कहा है कि उनकी दूरदर्शी सोच, संगठनात्मक क्षमता और समाज-उन्मुख दृष्टिकोण ने पूरे आयोजन को विशेष, प्रभावशाली और प्रेरणादायक बना दिया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*