राजस्थान में ‘कबीर कोहिनूर अवार्ड’ से सम्मानित होंगे जितेन्द्र बच्चन

डॉ. राकेश वशिष्ठ/ राष्ट्रीय जनमोर्चा
नागौर। राजस्थान के अखिल भारतीय कबीर मठ ने गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार व सामाजिक चिंतक ‘भारत गौरव’ डॉ. जितेन्द्र बच्चन को ‘कबीर कोहिनूर सम्मान – 2025’ से नवाजने की घोषणा की है। मठ के संस्थापक एवं निदेशक श्री महंत भारत भूषण डॉ. नानक दास के अनुसार, उपरोक्त सम्मान डॉ. बच्चन को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए 11 जुलाई को प्रदान किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि जितेन्द्र बच्चन करीब 36 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हैं। वह ‘दैनिक जागरण‘, ‘पंजाब केसरी‘,‘हिन्दुस्थान समाचार‘ में कई बड़े पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। दो पत्रकार संगठनों के अध्यक्ष भी रहे और वर्तमान में राष्ट्रीय स्वेच्छिक संगठन ‘समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इसके अलावा राजनीति, अपराध और समसामयिक विषयों पर वह निरन्तर लेखन कर रहे हैं।
वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन को 1 अगस्त 2018 को नई दिल्ली के अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णा राज ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुरस्कार से सम्मानित किया था। इस अवसर पर भारत गौरव संदेश यादव, केंद्रीय राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह व महाराष्ट्र के लोकप्रिय सांसद सुनील गायकवाड़ आदि उपस्थित रहे। वर्ष 2000 में दिल्ली में ही जितेन्द्र बच्चन को ‘भारत गौरव’ अवार्ड प्रदान किया गया। इसके अलावा और भी कई सामाजिक संस्थाओं, प्रशासनिक अधिकारियों व प्रतिष्ठानों द्वारा जितेन्द्र बच्चन को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया है।
अखिल भारतीय कबीर मठ के श्री महंत भारत भूषण डॉ. नानक दास जी महाराज ने बताया कि 11 जुलाई, 2025 को वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द बच्चन को मठ का सर्वोच्च सम्मान ‘कबीर कोहिनूर’ अवार्ड प्रदान किया जाएगा। इनके अलावा यह सम्मान देश के अलग-अलग प्रदेशों से चयनित 64 और प्रतिभाओं को भी दिया जाएगा, जिनका चयन मठ की गठित समिति द्वारा ऑल लाइन किया गया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*