राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
सुल्तानपुर। प्रेस क्लब में पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता डॉ अवधेश शुक्ला ने की। उपस्थित पत्रकार सदस्यों ने सर्व सम्मति से हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाने का निर्णय लिया। साथ ही यह भी तय किया गया कि इस अवसर पर संगठन एक स्मारिका प्रकाशित करेगा।
डॉ अवधेश शुक्ला ने बताया कि संगठन के उपाध्यक्ष अम्बरीष मिश्रा के नेतृत्व में स्मारिका में प्रकाशित होने वाले विषय वस्तुओं को संग्रह करने की जिम्मेदारी अन्य सदस्यों की दी गई है। उनकी कोशिश होगी कि स्मारिका में जनपद के ऐतिहासिक, धार्मिक, राजनैतिक व व्यापारिक महत्व को समाहित किया जाए।
एसोसिएशन की मासिक बैठक में संगठन के महासचिव केके तिवारी, नवीन शर्मा, निसार अहमद, प्रदीप सोनी, शिव सागर, शमीम आफताब, उदय प्रकाश मिश्रा, मिथुन रावत, शिवकुमार दुबे, आशीष मौर्य, राकेश यादव, मंगल प्रसाद, रामदत्त बरनवाल सहित कई अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।


Leave a Reply