धूमधाम से मनाया भगवान चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। नगर के प्रताप विहार और गौतम बुद्धनगर के छपरौला में शुक्रवार को धर्मराज श्री चित्रगुप्त भगवान का प्रकटोत्सव बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा, ऑल इण्डिया कायस्थ काउंसिल और राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जयपुर चैप्टर दिल्ली-एनसीआर द्वारा श्री चित्रगुप्त मंदिरों में कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। भगवान चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव के बाद विधि- विधान से हवन-पूजन हुआ और शाम को प्रसाद वितरण किया गया।
अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा के संस्थापक विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 31 मार्च की सुबह से ही प्रताप विहार स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में चित्रांशियों की भीड़ जुटने लगी। सभी भक्तों ने भगवान के दर्शन लाभ लिए और विधिवत पूजा-अर्चना की। पूरे दिन विश्व कल्याण की कामना के लिए धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे। उन्होंने बताया कि भगवान चित्रगुप्त महज कायस्थों के लिए ही नहीं बल्कि समस्त प्राणियों का कल्याण करते हैं। शुक्रवार के इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन, श्रीमती किरण श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, अभिषेक आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
गौतम बुद्धनगर के छपरौला स्थित कन्हैया कुंज के चित्रगुप्त मन्दिर में अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा के अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना कर प्रकटोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भजन-कीर्तन और हवन कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर विनय कुमार कुलश्रेष्ठ, रीना कुलश्रेष्ठ, शिल्पी कुलश्रेष्ठ, पूनम श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, लक्ष्मी श्रीवास्तव, खुशबू श्रीवास्तव, अलका श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, सिंघम श्रीवास्तव, खुशी श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, विनीता श्रीवास्तव, अमरीश कुमार श्रीवास्तव, अंकिता श्रीवास्तव, संजय लाल, राजन कुमार श्रीवास्तव, मोहित श्रीवास्तव, अमृता श्रीवास्तव, नवीन अवस्थी, आरती अवस्थी, कमलेश, सुनीता, ज्योति सिंह, बबिता सिंह, वंश सिंह, मंजू देवी, दीपक कुमार सारस्वत, पूजा सारस्वत, ब्यास यादव, मास्टर पटेल आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*