सिंधी युवा समाज ने की श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भंग करने की मांग

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
अयोध्या। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर जमीन प्रकरण का मामला बढ़ता जा रहा है। एक ओर जहाँ अयोध्या के संत महंत और कई राजनैतिक दल जाँच के पक्ष में हैं तो वहीं उत्तर प्रदेश सिंधी युवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश ओमी ने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भंग कर रामलला से धोखा करने वाले तथाकथित लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आज भगवान श्रीराम की संपत्ति का जिस तरह बंदरबांट किया जा रहा हैं, इसकी शीघ्र ही जांच हो और ट्रस्ट में धोखाधड़ी करने वालों की गिरफ्तारी की जाए।
ओमप्रकाश ओमी समाजवादी पार्टी से भी जुड़े हैं। सपा के भी तमाम लोगों ने मदिंर निर्माण के लिए ट्रस्ट को दान दिया है। ओमी ने कहा कि भगवान श्रीरामलला के साथ धोखा किया जा रहा है। जो भी पैसा दान में आया है वह मंदिर निर्माण के लिए आया है। अभी हाल ही में विश्व सिंधी सेवा संगम की ओर से श्रीराम मदिंर निर्माण मे सहयोग के लिए कारसेवक पुरम में एक कार्यकम आयोजित कर चांदी की 200 ईंट ट्रस्ट के सदस्यों को सौपी गई, जिसमे पूरे देश के प्रमुख सिंधी समाज के लोग मौजूद थे। विदेशों से भी धन आ रहा है लेकिन ट्रस्ट में शामिल लोग मदिंर निर्माण के सहयोग में आ रहे धन का दुरुपयोग कर व्यापार कर रहे हैं। इसलिए अविलम्ब ट्रस्ट को भंग कर दिया जाना चाहिए। पूरे मामले की सीबीआई जाँच हो और दोषियो को सजा मिलनी चाहिए।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*