उपजा की मासिक बैठक में पत्रकारों ने व्यक्त किए विचार

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
बुलन्दशहर। मल्लिका पार्क में यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) जनपद बुलन्दशहर द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष माधव शर्मा व संचालन जिला कोषाध्यक्ष नंदकिशोर लोधी ने किया। दोनों पदाधिकारियों ने जिले की नई कार्यकारिणी के गठन और कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपने विचार व्यक्त किए।
नंदकिशोर लोधी ने कहा कि यह संगठन पुराना संगठन है। सभी पत्रकार मित्रों को मिल-जुलकर रहना चाहिए। बैठक में खुर्जा नगर अध्यक्ष दीपू पंडित भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते हैं, यह उत्पीड़न और अत्याचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही मोहित कौशिक व जयप्रकाश ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*