राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
लुधियाना। पंजाब के समस्त कायस्थ संगठनों ने एकजुटता का परिचय देते हुए दो अक्टूबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायी। यह कार्यक्रम चंडीगढ़ रोड स्थित एलआईजी कालोनी पूर्वी सेक्टर 32 में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा, श्री चित्रांश सभा पंजाब, कायस्थ चित्रगुप्त महासभा और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (दिल्ली पंजि.) के सदस्य व कई पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी सुधीर कुमार श्रीवास्तव और शरद श्रीवास्तव ने लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। साथ ही अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर भारत मां के लाल को पुष्पांजिल अपित की। कवि राही बटालवी ने स्वरचित कविताओं के माध्यम से गुदड़ी के लाल शास्त्री जी के सादे जीवन पर प्रकाश डाला। उसके बाद राकेश कुमार सिन्हा, सज्जन श्रीवास्तव और प्रदीप श्रीवास्तव ने अपने-अपने विचार प्रकट किए।
एबीसीकेएम के पंजाब प्रभारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने शास्त्री जी को याद करते हुए कहा कि उनका बचपन अत्यंत गरीबी में बीता लेकिन तमाम संकटों में भी शास्त्री जी कभी नहीं घबराए। सादा जीवन उच्च विचार रखते थे। निर्भीक, निडर, साहसी एवं शांतिप्रिय योद्धा थे। श्रीवास्तव ने कहा कि शास्त्री जी आज समस्त देशवासियों के लिए अनुकरणीय हैं।
कार्यक्रम में बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरित की गई। साथ ही तनिष्क, अक्षय, आयुष, कार्तिक, मन्नत, सुखविंदर, आराध्या को शरद श्रीवास्तव ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर राकेश कुमार सिन्हा, सज्जन श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, नागेन्द्र श्रीवास्तव, संजीव सिन्हा, एसके सिन्हा, एसके अस्थाना, सौरभ श्रीवास्तव, सच्चिदानंद श्रीवास्तव, श्रीमती किरन श्रीवास्तव, मीरा श्रीवास्तव, सुरभि श्रीवास्तव, आशा प्रेमलता, केके बंसल, दीवान सिंह, हरप्रीत मान, रत्न, दीपक छावड़ा, बृज सिंह, बबलू आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply