छपरौला में कायस्थों ने धूमधाम से मनाया कलम-दवात एवं श्री चित्रगुप्त पूजा

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। छपरौला, गिरधरपुर के कन्हैया कुंज स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में ऑल इण्डिया कायस्थ काउंसिल द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त एवं कलम-दवात की सामूहिक पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष चित्रांश अशोक कुमार श्रीवास्तव एवं श्रीमती लक्ष्मी श्रीवास्तव पूजा के जजमान रहे। विनय कुमार श्रीवास्तव ‘बिन्नी’ ने पुरोहित के तौर पर विध-विधान से श्री चित्रगुप्त एवं कलम-दवात की पूजा-पाठ संपन्न कराया।
गुरुवार, 23 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन रहे। उन्होंने भगवान चित्रगुप्त एंव कलम-दवात की पूजा कर सभी के लिए सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा, “भगवान चित्रगुप्त सभी के अंतःकरण में सत्य, धर्म और न्याय के सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा का संचार करें।”
चित्रांश अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कायस्थ समाज के उत्थान के लिए भगवान चित्रगुप्त से प्रार्थना करते हुए कहा कि हमारी एकता ही कायस्थ समाज के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी। जो लोग किन्हीं कारणों से समाज से दूर हैं, उन्हें हमें अच्छे रास्ते पर लाने के लिए इस संस्था से जोड़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि वह शीघ्र ही ऑल इण्डिया कायस्थ काउंसिल की गौतमबुद्ध नगर जिला इकाई का गठन कर पदाधिकारियों के नाम घोषित करेंगे। साथ ही भगवान चित्रगुप्त पूजा का प्रसाद वितरण कर उपस्थित जनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।


सामूहिक कलम-दवात एवं भगवान चित्रगुप्त पूजा में गाजियाबाद जिलाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, कार्यक्रम के आयोजक अशोक कुमार श्रीवास्तव और संस्था के अधिकतर सदस्य एडवोकेट मनोज कुमार श्रीवास्तव, रीतेश कुमार श्रीवास्तव, डाक्टर वी के श्रीवास्तव, शशि कांत श्रीवास्तव, सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार सक्सेना, नन्द कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव, संजय लाल श्रीवास्तव, सुनील कुमार श्रीवास्तव, मोहन लाल, व्यास यादव, विजय कुमार चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष, तन्वी हेल्पिंग ग्रुप, हर्षित कुमार, अर्पित कुमार, रजनीश कुमार श्रीवास्तव, शंभू प्रसाद श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव (समतल), अंकित कुमार श्रीवास्तव, अविनाश कुमार श्रीवास्तव, अनय श्रीवास्तव, श्रीमती लक्ष्मी श्रीवास्तव, अलका श्रीवास्तव, खुशबू श्रीवास्तव, अनन्या श्रीवास्तव, शिवन्या श्रीवास्तव, राशि श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*