राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव में खुर्जा में भी प्रभु राम की विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। दाताराम चौक से प्रारंभ हुई यात्रा गांधी रोड के रास्ते वाल्मीकि चौक होते हुये बड़े मंदिर तक पहुंची। शोभायात्रा में ढोल नगाड़ों, बैंड बाजों के साथ बहुत ही सुंदर झांकियों की प्रस्तुति देखी गई। राम भक्तों ने पूरा वातावरण राममय बना दिया।
सोमवार को निकाली गई शोभा यात्रा का नेतृत्व नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंघल ने की। हजारों लोगो ने भगवान श्री राम का आशीर्वाद लिया। कुछ भक्त बहुत भावुक थे। उनका कहना था- पांच सौ साल का इंतजार खत्म हुआ है। आज राम लल्ला अपने भव्य घर में विराजमान हुए हैं। देश के साथ-साथ पूरी दुनिया प्रभु के आगमन पर दीपावली की तरह खुशियाँ माना रही है। वहीं राम भक्तों का हर्ष और उल्लास तब और अधिक हो गया जब शोभा यात्रा पर हेलीकाप्टर द्वार पुष्प वर्षा की गई।


Leave a Reply