राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
गाजियाबाद। राष्ट्र को समर्पित संस्था ‘समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया’ ने 75वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य एवं अपने तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर 9 राज्यों की 41 प्रतिभाओं को ‘राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान’ से नवाजा है। एसकेएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार ‘भारत गौरव’ जितेन्द्र बच्चन ने रविवार, 21 जनवरी को आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज उन प्रतिभाओं का सम्मान किया गया है जो देश के अलग-अलग राज्यों के विकास में चुपचाप अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। इनके हुनर से संपूर्ण राष्ट्र सशक्त हो रहा है। इस सम्मान से वे अब और प्रोत्साहित होंगे और समाज को एक प्रगतिशील दिशा मिलेगी।

दीप प्रज्जवलन व गणेश वंदना के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम :
विजयनगर प्रताप विहार सेक्टर 12 स्थित एसबी रिकॉर्डस एकेडमी में आयोजित सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि गाजियाबाद की मुख्य आयकर आयुक्त डॉ शुचिस्मिता पलाई रहीं। डॉ पलाई 1989 बैच की आईआरएस हैं और भारतीय शास्त्रीय संगीत में उनकी गहरी रुचि है। किराना घराने से जुड़ी हैं और उनके कुछ गीत एल्बम भी रिलीज होने वाले हैं। समारोह के विशिष्ट अतिथि दिल्ली के आठ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले वरिष्ठ साहित्यकार व प्रख्यात चित्रकार सुरेशपाल वर्मा ‘जसाला’ और कन्या महाविद्यालय कासगंज उत्तर प्रदेश की प्रिंसिपल डा. रानू शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद एवं समाजसेवी संजय बग्गा ने की। उनके साथ मंच पर एसकेएफआई के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन भी उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही शिवा डांस इंस्टीच्यूट की छात्राओं ने गणेश वंदन की बेहतरीन प्रस्तुति दी।

मुख्य आयकर आयुक्त डॉ पलाई ने एसकेएफआई को सराहा :
मुख्य अतिथि डॉ शुचिस्मिता पलाई ने समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसकेएफआई) के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के संपूर्ण विकास के लिए सामाजिक संस्थाओं की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। हमें खुशी है कि शिक्षा को बढ़ावा देने के क्षेत्र में एसकेएफआई अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने शिक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि आजकल अधिकतर स्कूलों में बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं मिल रही है। हम सभी को इस पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही डॉ पलाई ने एसकेएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन से कहा कि कई बार ऐसा लगेगा कि अब बस बहुत हुआ, आगे कुछ नहीं हो सकता। लेकिन हार मत मानना, क्योंकि आप अकेले नहीं हैं।

11 राज्यों में एसकेएफआई का हो रहा तेजी से विस्तार :
संस्था के राष्ट्रीय निदेशक विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसकेएफआई) के सदस्य देश के 11 राज्यों में अपने-अपने स्तर से संस्था को विस्तार दे रहे हैं। संस्था के मुख्य उद्देश्य की पूर्ति के लिए जिला स्तर पर इकाई गठित की जा रही है। उन्होंने बताया कि एसकेएफआई के तृतीय स्थापना दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में नौ प्रदेशों की 41 प्रतिभाओं को चार कटेगरी में राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान, साहित्य गौरव, समाज गौरव और पत्रकार भूषण सम्मान से नवाजा गया है। इससे पहले समारोह के अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया गया। तत्पश्चात राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, बिहार और झारखंड से आए शिक्षा, नृत्य, साहित्य, संगीत, स्वास्थ्य, पर्यावरण, पुलिस एवं पत्रकारिता से जुड़ी शख्सियतों को पुष्प गुच्छ, शॉल, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इन प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित :
चार श्रेणियों- ‘राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान’, ‘पत्रकार भूषण’, ‘साहित्य गौरव’ और ‘समाज गौरव’ सम्मान से देश की जिन प्रतिभाओं को नवाजा गया, उनमें डॉ शुचिस्मिता पलाई, प्रोफेसर (डॉक्टर) रानू शर्मा, सुरेशपाल वर्मा ‘जसाला’, श्रीमती (डॉक्टर) अलका भटनागर, श्रीमती इन्दु गोयल, मनोरंजन सहाय, श्रीमती अनुराधा शर्मा, प्रोफेसर (डॉक्टर) अनुपमा सक्सेना, पंडित हरदत्त शर्मा, डॉ श्याम सिंह, डॉक्टर गीता, वरिष्ठ पत्रकार सुशील शर्मा, ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर होम सिंह यादव, शिक्षाविद संजय बग्गा, दीपशिखा श्रीवास्तव ‘दीप’, रूप चन्द नागर, श्रीदेवी शीतल पाटील, विजय कुमार श्रीवास्तव, शरद चंद्र लाल, जाहिदा महबूब जमादार, रवि भूषण श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह ‘रवि’, डॉक्टर जयश्री सिन्हा, पत्रकार योगेश कौशिक, कुमारी शनाया अग्रवाल, सब इंस्पेक्टर श्रीमती प्रीति गुप्ता, राम किशोर पवार, फिल्मकार प्रभात वर्मा, श्रीमती इन्दु पंवार, डॉक्टर अंजलि श्रीवास्तव, श्रीमती रिया अग्रवाल, भानुशरण श्रीवास्तव, सुश्री पूजा राय, सोनिका श्रीवास्तव, पत्रकार टीपी पांडेय, संजीव भारद्वाज, पत्रकार बृजेश श्रीवास्तव, संजय सिंह राजपूत, प्रियंका शर्मा, सुधीर श्रीवास्तव और सुजाता त्रिपाठी शामिल हैं।

ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को मिलती है प्रेरणा :
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि दिल्ली के वरिष्ठ साहित्यकार सुरेशपाल वर्मा ‘जसाला’ ने कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए। इससे देश की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है। आगे बहुत कुछ करने के लिए प्रेरणा मिलती है। हम सभी इसके लिए एसकेएफआई का धन्यवाद करते हैं। समारोह की अध्यक्षता कर रहे संजय बग्गा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर संस्था के मुख्य राष्ट्रीय निदेशक डॉ अशोक कुमार, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव सुधांशु श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के सचिव अशोक कुमार श्रीवास्तव, बुलंदशहर के संयोजक संजीव भारद्वाज, प्रोफेसर आशीष भटनागर, सोनिका श्रीवास्तव, मनोज अग्रवाल, गुनगुन सिंह, सीए अशोक कुमार, डॉ अखलाक अहमद, विनोद कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, संजय गुप्ता, नरेश राय, राजन श्रीवास्तव, श्रीमती कविता अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply