राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा ग्रेटर नोएडा स्थित संजय भैया चेयरमैन बिलासपुर के आवास पर भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता धीरज प्रधान ने की और संचालन प्रोफेसर बीएस रावत ने किया। सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर मल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर नागर ने इस अवसर पर कहा कि आज के राजनेताओं को पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेई के विचारों व संस्कारों को ग्रहण करना चाहिए। साथ ही उनके पगचिन्हों पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अटलजी पक्ष और विपक्ष दोनों को सामान तवज्जो देते थे तथा गंभीर से गंभीर विषम परिस्थितियों में भी सहजता से सफलता अर्जित करने में निपुण थे।
सुखबीर सिंह आर्य ने अटलजी के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि वह विकास के एक पुंज थे। संजय भैया ने युवा पीढ़ी को अटल बिहारी वाजपेई के विचारों को ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं की राजनीति में सक्रिय भागीदारी बहुत ही महत्वपूर्ण है। कैप्टन पंचशील जिला अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर ने सभी अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर अमरजीत चौधरी मीडिया प्रभारी, अरविंद भाटी क्षेत्रीय महामंत्री, रमेश बंसल, सुभाष नागर, महंत विजय नाथ एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply