राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में ‘बचपन 2026’ का आयोजन किया गया। तीन से पांच वर्ष आयु वर्ग के नन्हे-मुन्ने और उनके अभिभावकों के लिए मासूमियत, हॅंसी, रंगों और उत्साह से सराबोर एक सुंदर उत्सव रहा।खासकर बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ मनमोहक रैंप वॉक और आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया।
दौड़ प्रतियोगिताओं, मनोरंजक खेलों, टैटू निर्माण, चित्रांकन एवं रंग भरने जैसी गतिविधियों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। झूले और राइड्स का आनंद उठाया। आकर्षक उपहार हैम्पर और स्मृति-चिह्न फोटो फ्रेम ने समारोह को और विशेष बना दिया। अंत में बच्चों को कॉटन कैंडी और गुब्बारे प्रदान किए गए, जिससे उनके चेहरे खुशियों से खिल उठे।
कार्यक्रम में सचिव प्रियंक जोशी, निदेशक पंकज जोशी एवं प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता और कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की। किड फेस्ट ‘बचपन 2026’ के सफल आयोजन में फाउन्डेशन विभाग तथा विद्यालय के एडमिन स्टाफ का प्रयास तथा सहयोग सराहनीय रहा।


Leave a Reply